Home > Crime > Jamshedpur: नरसिंहगढ़ के मामले में किसी निर्दोष को यदि आरोपी बनाया गया तो आंदोलन होगा : बाबर खान

Jamshedpur: नरसिंहगढ़ के मामले में किसी निर्दोष को यदि आरोपी बनाया गया तो आंदोलन होगा : बाबर खान

नरसिंहगढ़वासी संयम बरतें और शांति बनाए रखें, शरारती तत्वों की चाल से बचें जो अमन के दुश्मन हैं 
अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा और उनके कारोबार की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए ज़िला प्रशासन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ गांव में हुई घटना बहुत बड़ी साजिश है। एक षड्यंत्र के तहत शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बिना पुलिस अनुसंधान के कार्रवाई होना प्रेशर पालिटिक्स माना जाएगा। ये बातें रविवार को झामुमो नेता और ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं।‌ उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को तूल देने वालों में ही शरारती छिपे हुए हैं। ज़िला प्रशासन इस घटना को संज्ञान में ले। बाबर खान ने कहा कि अगर किसी भी निर्दोष को आरोपी बनाया गया तो अल्पसंख्यक समुदाय आंदोलन के लिए मजबूर होगा। बाबर खान ने कहा बहुत जल्द फ्रंट की टीम नरसिंहगढ़ का दौरा कर मामले की जांच कर ज़िला प्रशासन की मदद करेगी।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply