Home > Jamshedpur > Jamshedpur : ज्ञान व्यापी मस्जिद को लेकर लोगों में नाराजगी, 23 फरवरी को मानगो के गांधी मैदान में होगी इंसाफ महासभा

Jamshedpur : ज्ञान व्यापी मस्जिद को लेकर लोगों में नाराजगी, 23 फरवरी को मानगो के गांधी मैदान में होगी इंसाफ महासभा

जमशेदपुर : ज्ञान व्यापी मस्जिद, उत्तराखंड की हल्द्वानी का मामला और मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के मुद्दों को लेकर तंजीम अहले सुन्नत और ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट मानगो के गांधी मैदान में इंसाफ महासभा आयोजित करेगा। यह इंसाफ महासभा 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इंसाफ महासभा की शुरुआत शाम 4:00 बजे होगी। इसकी तैयारी को लेकर मानगो में एक बैठक की गई। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के महासचिव बाबर खान ने कहा कि सीएए को जबरन लागू करवाने की बात हो रही है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि इंसाफ महासभा राइट टू प्रोटेस्ट के तहत शांतिप्रिय ढंग से आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाले लोग जुलूस की शक्ल में नहीं आएंगे। सभी प्रदर्शन सभी लोग हाथों में भारत का तिरंगा झंडा लेकर आएंगे। किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नारेबाजी नहीं होगी। ना ही किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी होगी। इंसाफ महासभा की निगरानी के लिए 200 वालंटियर तैयार किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। बैठक में बाबर खान के अलावा मुफ्ती जियाउल मुस्तफा मिस्बाही, मुफ्ती असलम रब्बानी, इमाम मौलाना शमशाद कादरी, मुनव्वर हुसैन, मोहम्मद बिलाल, मौलाना शाहिद मिस्बाही, इमाम हारून रशीद, इमाम अब्दुल मलिक मिस्बाही, मोहम्मद वसीमउल्लाह समेत अन्य कई मस्जिदों के पेश इमाम और मदरसों के प्रधान अध्यापक व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply