Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर में ट्रक घुसने पर हुआ हंगामा

Jamshedpur: बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर में ट्रक घुसने पर हुआ हंगामा

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित एवं स्ट्रांग रूम परिसर में गुरुवार की देर रात ट्रक घुसने पर हंगामा हो गया। ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर में झामुमो के नेता शिविर लगाकर बैठे हुए हैं। उन्होंने देखा कि महाराष्ट्र के नंबर वाला एक ट्रक अंदर गया और फिर बाहर निकल रहा है। इस पर अपने वरिष्ठ नेताओं को सूचना दी। वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे।

झामुमो के उम्मीदवार समीर मोहंती भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डीसी अनन्य मित्तल, एसडीओ पारुल सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। डीसी ने नेताओं को बताया कि मतगणना की तैयारी का काम चल रहा है। इसी को लेकर ट्रक अंदर गया था। ट्रक की जांच कराई गई तो उसमें वेस्ट मटेरियल निकला। समीर मोहंती का आरोप है कि ट्रक पर ईवीएम के बैग और बैटरी लदी थी। बाद में डीसी ने ट्रक को परिसर के अंदर ही खड़ा कर सील करा दिया। डीसी ने लोगों को समझाया तब मामला शांत हुआ।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply