Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेसीए का नाइट समर कैंप धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने सीखे क्रिकेट के गुर

Jamshedpur: जेसीए का नाइट समर कैंप धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने सीखे क्रिकेट के गुर

जमशेदपुर: कदमा के निर्मल महतो स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एकेडमी (जेसीए) के द्वारा आयोजित नाइट समर कैंप का शुक्रवार को समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। नाइट समर कैंप में 80 बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट एकेडमी के सचिव डॉक्टर दिनेश उपाध्याय मौजूद थे। दस दिनों के समर कैंप में बेस्ट 10 बल्लेबाज तथा बेस्ट 10 गेंदबाज का चयन हुआ। इसमें अर्णव आदित्य (157 रन ) बेस्ट बैट्समैन और ऋतु राज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (9 विकेट ) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। इसके अलावा आरव, चैतन्य, कृशिका महतो, अकनाश अग्रवाल, ड्राबोजीट गिल, और सौर्या का प्रदर्शन बेहतर रहा। समर कैंप का संचालन में जेसीए के नाथू सर (एडमिनिस्ट्रेशन), सुरेंद्र शर्मा, राजा, देबू, निखिल, राज, सोना, नंदी और के सी भारती कोच के देखरेख में संपन्न हुआ।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply