Home > Crime > Jamshesdpur Crime : मानगो चौक से डिस्काउंट मेडिकल की दुकान के सामने से 2 लाख 13 हजार रुपए की चोरी

Jamshesdpur Crime : मानगो चौक से डिस्काउंट मेडिकल की दुकान के सामने से 2 लाख 13 हजार रुपए की चोरी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक से डिस्काउंट मेडिकल की दुकान के सामने से 2 लाख ₹13000 की चोरी हुई है। यह रुपए मानगो के गुणमय कॉलोनी के रहने वाले बैजनाथ अग्रवाल के थे। बैजनाथ अग्रवाल की आटा चक्की की दुकान है। वह स्कूटी पर रुपयों से भरा झोला टांग कर डिस्काउंट मेडिकल दुकान पर दवा खरीदने गए थे। वापस लौटे तो देखा स्कूटी से रुपयों वाला झोला गायब है। पांच नवंबर को हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की बिना जांच हुए ही कुछ लोग बताने लगे हैं की घटना संदिग्ध है। हालांकि घटना कैसे संदिग्ध है इस मामले में वह कोई तथ्य पेश नहीं कर रहे हैं। सिर्फ हवा हवाई बात कर रहे हैं। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी और सीसीटीवी कैमरे से पता चल जाएगा की घटना क्या है। जांच से पहले किसी भी घटना पर उंगली उठाना ठीक नहीं है। लेकिन, आज के दौर में कोई भी उसूल का पालन नहीं कर रहा है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply