Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो के चाणक्यपुरी छठ घाट पर लगाया झाड़ू, घाटों पर बनेंगे चेंजिंग रूम

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो के चाणक्यपुरी छठ घाट पर लगाया झाड़ू, घाटों पर बनेंगे चेंजिंग रूम

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को मानगो के कई छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान वह चाणक्यपुरी छठ घाट पहुंचे और वहां सफाई कर्मियों के साथ मिलकर खुद घाट की सफाई की और श्रमदान किया। इसके अलावा, उन्होंने मानगो के अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों की सफाई अच्छी तरह से की जाए। साथ ही सभी छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाया जाए। ताकि छठ पूजा के दौरान महिलाओं को कपड़े बदलने में सहूलियत रहे। घाटों पर रोशनी की व्यवस्था करने का भी निर्देश उन्होंने दिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मानगो की बड़ी आबादी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ पर्व मानती है। क्षेत्र का विधायक होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद घूम-घूम कर व्यवस्था का जायजा लें। ताकि, कहीं कोई कमी न रहने पाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ मानगो नगर निगम के उप प्रशासक सुरेश यादव के अलावा मनोज झा, संजय ठाकुर, अजय मिश्रा, जीतू सिंह, राकेश दास, राकेश सिंह, चंदन सिंह, निधि मिश्रा, अनुज प्रसाद, प्रभाकर साहू आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply