Home > Crime > बिरसा नगर के मोहरदा में चोरों ने एक महिला दुकानदार के घर में धावा बोलकर पार कर दिया नकदी और मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

बिरसा नगर के मोहरदा में चोरों ने एक महिला दुकानदार के घर में धावा बोलकर पार कर दिया नकदी और मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिरसा नगर थाना क्षेत्र के मोहरदा में चोरों ने नेहा कुमारी के घर पर धावा बोला। चोरों ने यहां से 30 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल पार कर दिया है। नेहा कुमारी ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नेहा कुमारी ने पुलिस को बताया की वह दुकान चलाती है। बुधवार की रात दुकान से लौटकर घर आई है और बैग टेबल पर रख दिया था। सुबह उसकी मां उठी तो उसका पर्स छत पर पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी नेहा को दी। तो नेहा घबरा गई। उसने बैग चेक किया तो बैग से 30 हजार रुपए, दुकान की चाबी और मोबाइल गायब था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है ‌ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Leave a Reply