Home > Jamshedpur > धतकीडीह में निर्माणाधीन ढांचे पर गिरा पेड़ और जुस्को का खंभा, बाल बाल बचे लोग

धतकीडीह में निर्माणाधीन ढांचे पर गिरा पेड़ और जुस्को का खंभा, बाल बाल बचे लोग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक निर्माणाधीन ढांचे पर जुस्को का खंभा गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। यहां कई लोग भी थे। जो बाल बाल बचे हैं। यह खंभा और पेड़ गुरुवार की सुबह गिरा। तब यहां मजदूर नहीं थे। लेकिन निर्माण करा रहे ठेकेदार और अन्य लोग खड़े थे। बताते हैं कि सभी बाल-बाल बच गए हैं। लोगों का कहना है कि जुस्को को पहले से बोला गया था कि यहां पेड़ जर्जर है। खंभा भी जर्जर है। कभी भी गिर सकता है। लेकिन, जुस्को के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते यह खंभा और पेड़ गिरा है। कहा जा रहा है कि अगर यह खंभा और पेड़ कुछ घंटे बाद गिरता तो यहां निर्माण का काम शुरू होने वाला था। तब कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply