Home > Crime > Jamshedpur: परसुडीह में ऑफीसर्स क्लब के पास रेल कर्मचारियों के क्वार्टर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: परसुडीह में ऑफीसर्स क्लब के पास रेल कर्मचारियों के क्वार्टर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: परसूडीह में ऑफीसर्स क्लब के पास रेल कर्मचारी राजू बिंदु के क्वार्टर में चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजू बिंदु मुंगेर से छपरा टाटा ट्रेन से शनिवार को अपने क्वार्टर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर उनके क्वार्टर से अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात और अन्य सामान समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान पार कर ले गए हैं। राजू बिंदु रेलवे में अकाउंट विभाग में कार्यरत हैं। गर्मी की छुट्टियों में वह बच्चों को लेकर सात जून को मुंगेर घूमने गए थे। उन्हें 18 जून को वापस आना था। घटना की जानकारी मिलने पर उन्हें शनिवार को वापस आना पड़ा।

You may also like
सीनी-सरायकेला रोड पर संजय नदी के किनारे मिला युवक का शव, तहकीकात में जुटी पुलिस
Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में दुर्गा पूजा मैदान के पास कार सवार युवकों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur: जुगसलाई के पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया की उनके ऑफिस में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply