Home > Crime > जमशेदपुर: बिष्टुपुर के धतकीडीह में शर्मा होटल के पास निर्माणाधीन मकान पर बवाल, पहुंची पुलिस

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के धतकीडीह में शर्मा होटल के पास निर्माणाधीन मकान पर बवाल, पहुंची पुलिस

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के धतकीडीह में शर्मा होटल के पास एक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को निर्माण स्थल पर कई महिलाएं पहुंच गईं और निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसे लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद खत्म कराया। पुलिस दोनों पक्ष को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इस जमीन को लेकर शर्मा होटल के मालिक दुर्गा प्रसाद शर्मा और शनावर रहमान के बीच विवाद है। दुर्गा प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामला कोर्ट में है। इसके बावजूद शनावर रहमान निर्माण करा रहे हैं। जबकि, शनावर रहमान का कहना है कि उनके पास कागजात मौजूद है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply