Home > Crime > Jamshedpur: जुगसलाई के पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया की उनके ऑफिस में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जुगसलाई के पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया की उनके ऑफिस में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: जुगसलाई के पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया की उनके आफिस में फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। चर्चा है कि उन्होंने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि लोचन मंगोतिया कई दिनों‌ से डिप्रेशन में थे। उनकी मौत कैसे हुई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लोचन मंगोतिया की पटाखा की दुकान चौक बाजार में है। बताते हैं कि पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया सुबह 7:00 बजे सो कर उठे थे। अपने घर की पहली मंजिल पर ही उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा था। वह वहीं आफिस में चले गए। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें खोजने लगे। परिवार के लोग दुकान पहुंचे। दुकान पर रहने वाले स्टाफ ने बताया कि वह 9:00 से दुकान खोल कर बैठा हुआ है। मगर, लोचन मंगोतिया इधर नहीं आए हैं। इस पर परिवार वाले उनके ऑफिस पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोचन मंगोतिया का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि लोचन मंगोतिया ने खुदकुशी क्यों की है। लोचन मंगोतिया की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कारोबार जगत में भी शोक की लहर है।
.

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: TMH से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव

Leave a Reply