Home > Crime > सीनी-सरायकेला रोड पर संजय नदी के किनारे मिला युवक का शव, तहकीकात में जुटी पुलिस

सीनी-सरायकेला रोड पर संजय नदी के किनारे मिला युवक का शव, तहकीकात में जुटी पुलिस

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के सिनी सरायकेला रोड पर संजय नदी के किनारे सोमवार की शाम एक युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सरायकेला के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता और थाना प्रभारी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव देखने के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके के लोगों का कहना है कि हो सकता है कि यह शव किसी ट्रक ड्राइवर या खलासी का हो जो नदी किनारे आया हो और उसकी मौत हो गई हो। सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। इसी के बाद पुलिस की इंक्वायरी आगे बढ़ेगी।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply