Home > Crime > Jamshedpur : बिष्टुपुर में जीएसटी ऑफिस के सामने पान की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर का पता लगाने में जुटी पुलिस

Jamshedpur : बिष्टुपुर में जीएसटी ऑफिस के सामने पान की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर का पता लगाने में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में जीएसटी ऑफिस के सामने टिक्कू की पान की दुकान में चोरी हुई है। चोर गुमटी का ताला खोलकर अंदर रखा सामान और नकदी पार कर ले गए हैं। नकदी मिला कर चोरी गए कल सामान की कीमत लगभग ₹50000 बताई जा रही है। घटना की जानकारी टिक्कू को तब हुई जब वह शनिवार को अपनी दुकान खोलने पहुंचा। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोर घटना को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा
हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।

Leave a Reply