Home > Crime > Jamshedpur: मानगो के चटाई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी, चोर पार कर ले गए मोटर+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो के चटाई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी, चोर पार कर ले गए मोटर+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो के चटाई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वहां लगी मोटर पार कर दी है। यह मकान रविंद्र मालाकार का है। रविंद्र मालाकार ने पुलिस को बताया कि चोरी गई मोटर की कीमत 7000 रुपए है। रविंद्र मालाकार ने घटना की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रविंद्र मालाकार ने बताया कि उनका मकान बन रहा है। वह रोज शाम को निर्माणाधीन मकान में ताला बंद कर अपने पुश्तैनी मकान में चले जाते हैं। सोमवार की सुबह वह निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश किया तो सभी कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने की भी कोशिश की थी। लेकिन कामयाब नहीं हुए थे।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा
हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।

Leave a Reply