Home > Politics > नोएडा : जिस महिला को गाली दे रहा था श्रीकांत त्यागी, जेल जाने से पहले उसे बताया बहन

नोएडा : जिस महिला को गाली दे रहा था श्रीकांत त्यागी, जेल जाने से पहले उसे बताया बहन

गिरफ्तारी के बाद ठिकाने लग गई श्रीकांत त्यागी की अक्ल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, नोएडा :
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला को गाली देने वाले भाजपा से जुड़े नेता श्रीकांत त्यागी को अब अपने किए पर अफसोस है। मंगलवार को पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार करने के बाद शाम को कोर्ट में पेश किया। सूरजपुर कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश जारी किया। जब पुलिस श्रीकांत त्यागी को जेल ले जा रही थी तो पत्रकारों से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि वह घटना पर खेद व्यक्त करते हैं। जिस महिला को वह गाली दे रहे थे, उसके बारे में कहा कि वह उनकी बहन की तरह हैं। गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी अपने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी नोएडा में एक महिला को गाली दे रहे थे। उसके पति को गाली दे रहे थे। यह वीडियो 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बन रहा था। तब पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया। श्रीकांत त्यागी की खोज में 12 टीमें लगाई गई थीं ‌ बाद में पुलिस ने मंगलवार को उसे अरेस्ट किया है। श्रीकांत त्यागी एक फ्रॉड था। वह लोगों से फ्रॉड करता था। उसकी कार पर एमएलए का पास भी लगा मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पास उसे किसने दिया है।

You may also like
Jamshedpur BJP : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को आएंगी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले