Home > India > बिहार के मुख्यमंत्री के दोबारा शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना बोले 2024 में बदल जाएगी राजनीति की धारा, कौन रहेगा कौन नहीं यह समय बताएगा

बिहार के मुख्यमंत्री के दोबारा शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना बोले 2024 में बदल जाएगी राजनीति की धारा, कौन रहेगा कौन नहीं यह समय बताएगा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, पटना‌ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हो गया है। दोनों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। इसी के साथ जदयू और राजद के कार्यकर्ताओं ने पटना में आतिशबाजी की। हर तरफ खुशियां मनाई जा रही हैं। आम लोग भी इस खुशी में शामिल हैं। पटना के रमेश कुमार का कहना है कि भाजपा ने इस कदर महंगाई ला दी है कि हर आदमी का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। उसका कहना था कि भाजपा से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने अच्छा किया। भाजपा ने बिहार से धोखा देने के सिवा कुछ नहीं किया। दूसरी तरफ, पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। बोले कि साल 2024 में कौन रहेगा कौन जाएगा यह समय बताएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि डेढ़ महीने से उनकी भाजपा नेताओं से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। जो हो रहा था वह ठीक नहीं था। साल 2020 के चुनाव में भाजपाइयों ने जनता दल यूनाइटेड के साथ जो बर्ताव किया था। वह जगजाहिर है। भाजपा के साथ जाने में नुकसान हुआ था। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी नेता कह रहे थे कि भाजपा का साथ छोड़ देना ही एकमात्र विकल्प है। इसीलिए यह फैसला लिया गया। पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच का अंतर पूछा तो नीतीश कुमार बोले कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी की बात दूसरी थी। वह भरोसेमंद नेता थे। लेकिन अब की बीजेपी बदल गई है। हमने उनका साथ दिया। लेकिन उन्होंने हमारी पार्टी ही खत्म करने की साजिश शुरू कर दी थी।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply