Home > Crime > Jamshedpur: बागबेड़ा में रात को खुला छोड़ दिया था घर का दरवाजा, चोर आलमारी से पार कर ले गए कलेक्शन के 17 लाख रुपए

Jamshedpur: बागबेड़ा में रात को खुला छोड़ दिया था घर का दरवाजा, चोर आलमारी से पार कर ले गए कलेक्शन के 17 लाख रुपए

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 में स्वास्तिक वाटिका के रहने वाले कलेक्शन एजेंट सत्येंद्र सिंह ने रात को अपने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। वह दरवाजा बंद करना भूल गए थे। सुबह उठे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके घर की अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे सात लाख रुपए पार कर दिए गए थे। सत्येंद्र सिंह कलेक्शन एजेंट हैं। उनका कहना है की उन्होंने रुपए आलमारी में रखे थे। मंगलवार की देर रात वह जिम से वापस आए और दरवाजा बंद करना भूल गए। सभी लोग रात में सो गए। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में धावा बोलकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। बागबेड़ा थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply