Home > Crime > Jamshesdpur: जुगसलाई में नाश्ता की दुकान चलाने वाला दुकानदार पैदल जा रहा था घर, अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई मौत+ वीडियो

Jamshesdpur: जुगसलाई में नाश्ता की दुकान चलाने वाला दुकानदार पैदल जा रहा था घर, अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई मौत+ वीडियो

जमशेदपुर : जुगसलाई में नाश्ता की दुकान लगाने वाला मनोज प्रसाद बुधवार की देर रात दुकान बंद कर पैदल अपने घर जा रहा था। तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मनोज प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी पूनम देवी का कहना है कि अभी यह नहीं पता चला है कि उसके पति को किस वाहन ने टक्कर मारी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

1 Response

Leave a Reply