Home > Jamshedpur > Jamshedpur: 12 जनवरी तक मतदाता सूची में ऐड करा सकते हैं नाम, निर्वाचन आयोग ने बढाई डेट+ वीडियो

Jamshedpur: 12 जनवरी तक मतदाता सूची में ऐड करा सकते हैं नाम, निर्वाचन आयोग ने बढाई डेट+ वीडियो

जमशेदपुर : मतदाता सूची में नाम ऐड कराने के लिए अब आपके पास 12 जनवरी तक का समय है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम ऐड कराने की तारीख बढ़ा दी है। यह तारीख 26 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। अब इसे 12 जनवरी तक कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले 5 जनवरी को होना था। अब यह प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। यह जानकारी देते हुए डीसी ऑफिस में डीडीसी मनीष कुमार ने बताया की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लोग अपने बीएलओ, विशेष कैंप या निर्वाचन विभाग के कार्यालय में फार्म जमा कर सकते हैं।
अब तक जोड़े जा चुके हैं 49610 नए मतदाता
डीडीसी ने बताया कि अब तक नाम जोड़ने के जो फॉर्म आए हैं उसके अनुसार जिले में कुल 49 हजार 610 नए मतदाता जोड़े जा चुके हैं। ‌वहीं, मृतक और जिले से अन्यत्र जाने वाले 56 हजार 848 लोगों ने मतदाता सूची से अपना नाम हटाने का प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर विचार चल रहा है। लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया जारी है।
10 जनवरी से चलेगा ईवीएम जागरूकता अभियान
डीडीसी ने बताया कि 10 जनवरी से ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान चलेगा। इस जागरूकता अभियान के नोडल पदाधिकारी सभी ईआरओ को बनाया गया है।
विजया गार्डन में बनाए गए तीन नए बूथ
शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कवायद जारी है। निर्वाचन आयोग ने इस बार कहा है कि कुछ रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में बूथ बनाए जाएं। इसलिए बारीडीह स्थित विजया गार्डन में तीन नए बूथ बनाए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां बूथ बनने से मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। डीडीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के इस निर्देश के आलोक में कांके और जमशेदपुर में ही रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में बूथ बनाए गए हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply