न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा के सिद्धो कानो मैदान में गुरुद्वारा में चोरी हुई है। मंगलवार की सुबह जब लोग पहुंचे तो देखा कि गुरुद्वारा का ताला टूटा हुआ है। पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था। चोर दानपेटी उठा ले गए हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि दान पेटी में लगभग ₹35000 थे। 7 साल से दान पेटी नहीं खोली गई थी। कुछ दिनों बाद ही दान पेटी खोलने का फैसला हुआ था। दानपेटी को साकची गुरुद्वारा ले जाना था और वहीं पर इसे खोलना था। लेकिन, इसी बीच किसी ने सोमवार की रात गुरुद्वारा का ताला तोड़कर दान पेटी पार कर दी है। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड में सीआरएम थ्री कोल्ड रोलिंग मिल यूनिट का किया शिलान्यास
.बागबेड़ा के सिद्धो कानो मैदान स्थित गुरुद्वारा की दानपेटी चोरी, about 35000 rupees were in the donation box, In Jamshedpur Jharkhand, jamshedpur, Jamshedpur Jharkhand, JAMSHEDPUR news, Jharkhand, Jharkhand News, News Bee news, The donation box of Gurudwara located at Siddho Kano Maidan in Bagbeda was stolen, एमजीएम में भर्ती, जमशेदपुर न्यूज़, लगभग 35000 रुपए दान पेटी में थे




