Home > Crime > मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड में सीआरएम थ्री कोल्ड रोलिंग मिल यूनिट का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड में सीआरएम थ्री कोल्ड रोलिंग मिल यूनिट का किया शिलान्यास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड परिसर में सोमवार को सीआरएम थ्री कोल्ड रोलिंग मिल यूनिट का शिलान्यास किया। इस यूनिट के शिलान्यास के मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती, इचागढ़ की विधायक सविता महतो, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन आदि भी मौजूद थे।

पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नारियल फोड़ा। इसके बाद बारी-बारी से सभी मंत्री और विधायकों ने नारियल फोड़कर शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा स्टील इस प्रोजेक्ट में दो हजार करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है। इससे प्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 7000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीनप्लेट की ओर से इस प्रोजेक्ट में 2254 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि जिंजर होटल झारखंड में है। अब ताज होटल भी यहां खुलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा घराने का होटल उद्योग में भी अहम योगदान है। ताज होटल खुलने से झारखंड को काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में टाटा का कैंसर अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही उसका उद्घाटन होगा। टीनप्लेट कंपनी में विस्तारित यूनिट में ससमय उत्पादन शुरू हो जाए। इसके लिए सरकार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें- कपाली ओपी के तमोलिया में एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग