Home > Jamshedpur > मुख्यमंत्री ने जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर के आसपास विकास कार्य के लिए 15 करोड़ 3 लाख 62 हजार रुपए की दी प्रशासनिक स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर के आसपास विकास कार्य के लिए 15 करोड़ 3 लाख 62 हजार रुपए की दी प्रशासनिक स्वीकृति

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर के आसपास विकास कार्य के लिए 15 करोड़ 3 लाख 62 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस रकम से मंदिर के आसपास वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही भू संरक्षण की योजनाएं चलाई जाएंगी। इन योजनाओं को साल 2024 -25 और 2025 -26 में कार्यान्वित किया जाएगा।
पोटका में प्रखंड मुख्यालय सभागार में डीसी की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक, विधायक ने अधिकारियों को दी चेतावनी
पोटका में प्रखंड मुख्यालय सभागार में डीसी की मौजूदगी में गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक में विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों से कहा कि वह इलाके में विकास कार्यों में कोताही न बरतें। जो अधिकारी कर्तव्य से दूर भागेगा, उस पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा और जो अधिकारी अच्छा काम करेगा। उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इस बैठक में अबुआ आवास योजना, मनरेगा पेंशन योजना और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
पोटका प्रखंड के हरिणा पंचायत में आयोजित हुआ झामुमो का बूथ स्तरीय सम्मेलन
पोटका प्रखंड के हरिणा पंचायत में गुरुवार को झामुमो का बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस बूथ स्तरीय सम्मेलन में संगठन की समीक्षा की गई। सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ पर फोकस करना है और बूथ पर आने वाले सभी मतदाताओं से संपर्क में रहना है। इस बूथ स्तरीय सम्मेलन में विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply