Home > Education > जिले के दुर्गम इलाकों के 10 स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची बिजली, लगाए जाएंगे सोलर पैनल

जिले के दुर्गम इलाकों के 10 स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची बिजली, लगाए जाएंगे सोलर पैनल

जमशेदपुर: जिले के दुर्गम इलाकों के 10 स्कूलों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। इन स्कूलों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। ताकि इन स्कूलों की क्लासेज को रौशन किया जा सके। साथ ही बिजली से संबंधित अन्य काम भी हो सकें। 329 स्कूलों में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि बाकी बचे स्कूलों में मनरेगा से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार कराया जाए। डीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि रुआर प्रोग्राम के तहत 20 जुलाई को साकची के रविंद्र भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला होगी। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को इस कार्यशाला में आना है। इसके अलावा, सांसद, विधायक और सभी पंचायत के मुखिया भी कार्यशाला में रहेंगे।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
तुरियाबेड़ा में गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, दो पक्षों में मारपीट; तीन घायल
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply