Home > Crime > शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर तीन की रहने वाली महिला का बिल्डर ने छीन लिया घर, एसएसपी ऑफिस के सामने 8 दिन से दे रही धरना+वीडियो

शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर तीन की रहने वाली महिला का बिल्डर ने छीन लिया घर, एसएसपी ऑफिस के सामने 8 दिन से दे रही धरना+वीडियो

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 की रहने वाली महिला का घर नवाब नाम के बिल्डर ने छीन लिया है। हिना ने बताया कि उसे पट्टी पढ़ा कर उससे कुछ एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने अपने घर का कागज दिखाया तो छीन कर कागज भी फाड़ दिया।

महिला एसएसपी ऑफिस के सामने अपने दो छोटे मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई है। महिला 8 दिन से एसएसपी आफिस के सामने धरना दे रही है। महिला का कहना है कि एसएसपी किशोर कौशल ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उसका कहना है कि कदमा थाना प्रभारी उसे ही डांटते हैं और भगा देते हैं। महिला मुहल्ले में खड़े होने वाले टेंपो में सोती है। उसकी बच्चियां भी टेंपो में ही सोती हैं। महिला की छत छीन ली गई है। महिला इस आस में है कि कभी तो उसे इंसाफ मिलेगा।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply