Home > Education > तिरिलडीह में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर स्टूडेंट का किया गया पहला नामांकन

तिरिलडीह में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर स्टूडेंट का किया गया पहला नामांकन

पोटका : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत के तिरुलडीह गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उच्ची कृत किया गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बन गया है। विधायक संजीव सरदार ने इस विद्यालय को प्लस टू उच्च विद्यालय की मान्यता दिला दी है। इसके बाद शनिवार को यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार थे। इस कार्यक्रम में उत्क्रमित कक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स का नामांकन किया गया। विधायक संजीव सरदार ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। गौरतलब है कि इलाके के लोगों ने विधायक संजीव सरदार से मांग की थी कि तिरुलडीह उत्मक्रमित मध्य विद्यालय को उच्चीकृत किया जाए। ताकि उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए परेशान नहीं होना पड़े। विधायक ने इसके लिए बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और इस विद्यालय को उच्चीकृत कर दिया गया। विद्यालय के उच्चीकृत होने के बाद से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। 

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply