Home > Crime > युवक की हत्या करने जा रहे कदमा के बदमाश को बर्मामाइंस में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान धर दबोचा, भेजा जेल

युवक की हत्या करने जा रहे कदमा के बदमाश को बर्मामाइंस में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान धर दबोचा, भेजा जेल

जमशेदपुर : कदमा थाने से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपी भानु माझी को बर्मामाइंस पुलिस ने सोमवार की देर रात भर दबोचा है। भानु मांझी को बर्मामाइंस के स्टार टॉकीज के पास लगाई गई एंट्री क्राइम चेकिंग के दौरान दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश भानू माझी एक युवक की हत्या करने जा रहा थ। भानू मांझी को प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बर्मामाइंस में थाना प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने एंटी क्राइम चेकिंग लगाई हुई थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखे। उनको रोका गया तो दो लोग बाइक से उतरकर भाग गए। एक युवक को पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक कदमा के उलियान का रहने वाला बदमाश भानु मांझी है। कदमा में आर्म्स एक्ट के मामले में वह फरार चल रहा है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। भानु मांझी का लंबा अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कदमा, ने और चांडिल थाना समेत अन्य थानों में 11 केस दर्ज हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply