Home > Business > टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा 18% बोनस, 34309 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि

टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा 18% बोनस, 34309 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि

जमशेदपुर : शहर की एक बड़ी कंपनी टीआरएफ कंपनी में भी बोनस हो गया है। हालांकि यहां अन्य कंपनियों के मुकाबले दो प्रतिशत कम बोनस हुआ है। टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को मात्र 18 प्रतिशत बोनस मिलेगा। कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 18 हजार 257 रुपए और न्यूनतम 34 हजार 309 रुपए मिलेंगे। हालांकि यूनियन के नेताओं का मानना है कि टीआरएफ कंपनी में इससे पहले कम अच्छा बोनस हुआ करता था। 12 साल से कंपनी घाटे में चल रही थी। इस साल कंपनी ने लाभ अर्जित किया है। इसलिए पिछले साल की तुलना में बेहतर बोनस समझौता हुआ है। टीआरएफ कंपनी के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बताया की कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कंपनी परिसर और टीआरएफ कॉलोनी में सभी जगह काम हो रहा है। कंपनी के मुनाफे में आने से कर्मचारियों का हौसला भी बढा है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply