Home > Business > Jamshedpur :अस्थाई कर्मचारी टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री से मिले, स्थाईकरण की सूची जल्द निकालने की मांग

Jamshedpur :अस्थाई कर्मचारी टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री से मिले, स्थाईकरण की सूची जल्द निकालने की मांग

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के सुरक्षा विभाग में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों ने कमेटी मेंबर संजीव रंजन के नेतृत्व में रविवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद अस्थाई कर्मचारियों ने मांग की कि उनके स्थाईकरण की सूची जल्द निकाला जाए। अस्थाई कर्मचारियों ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि कुछ लोग बैठक कर रहे हैं, या कोर्ट जाने की धमकी दे रहे हैं। इससे स्थाईकरण की सूची निकालने में लेट हो सकता है। उन्होंने महामंत्री से मांग की कि वह कोशिश करें और सूची जल्द निकलवाएं। महामंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सूची निकलवाने की कोशिश करेंगे। अस्थाई कर्मचारियों में मुख्य रूप से मनोज सिंह, एसके तिवारी, विशाल, विनय, महावीर महतो, रंजय शर्मा, अभय कुमार, प्रवीण, सुशील, शशि भूषण, मुन्ना कामत, संतोष मुखी, माधवी मेहता आदि मौजूद रहे।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, मजदूरों की बहाली और बैक वेजेज की मांग तेज
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
2700 कर्मियों को पुराने ग्रेड में बैक वेजेज के साथ स्थाई करने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई गुरुवार को

Leave a Reply