Home > Jamshedpur > Jamshedpur : पूर्व मंत्री राजद नेता सुरेश पासवान ने सरायकेला में कहा- नीतीश कुमार को पलटी मारने में मिलना चाहिए भारत रत्न

Jamshedpur : पूर्व मंत्री राजद नेता सुरेश पासवान ने सरायकेला में कहा- नीतीश कुमार को पलटी मारने में मिलना चाहिए भारत रत्न

जमशेदपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित दुसाद महासभा के वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मंत्री राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार पलटू राम घोषित हो चुके हैं। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। नीतीश कुमार के महा गठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए से हाथ मिलाते हुए भाजपा की समर्थन से नवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड काम किया है। सुरेश पासवान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की नीतियों के चलते बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली हुई है। जातीय जनगणना करानी पड़ी है। निचले तबके के लोगों को इस आरक्षण का लाभ मिला। केंद्र की भाजपा सरकार यह सब हजम नहीं कर पाई। इसी के चलते नीतीश कुमार को लालच देकर अपने पाले में कर लिया है। सुरेश पासवान ने कहा कि राजद के नेता गांव गांव जाएंगे और भाजपा व नीतीश कुमार की नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब खेल शुरू हुआ है। आगे देखिए क्या होता है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply