Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में Tata Motors के प्लांट के मेन गेट पर उस समय माहौल अचानक गरमा गया, जब मजदूर नेता Bunty Singh अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन ( Jamshedpur Tata Motors) पर बैठ गए। हाथों में बैनर और नारों के साथ मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन ( Jamshedpur Tata Motors) के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और नोंकझोंक भी देखने को मिली।
मजदूर नेता बंटी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी से भटक रही है। उन्होंने कहा कि “पुलिस टाटा की दलाली करना बंद करे और ईमानदारी से अपना काम करे। मजदूरों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। बंटी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी बुलाया, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हालांकि, लंबे समय तक चले हंगामे के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
इसे भी पढ़ें – पटमदा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत+VDO
यह घटनाक्रम एक बार फिर मजदूरों और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को सामने लाता है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।




