Home > Jamshedpur > टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में गरिमामय अंदाज में फहराया गया तिरंगा, मजदूर हितों की रक्षा का लिया संकल्प

टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में गरिमामय अंदाज में फहराया गया तिरंगा, मजदूर हितों की रक्षा का लिया संकल्प

Jamshedpur (Jharkhand): टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में आज देशभक्ति और गरिमा के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम ( Telco Republic Day) आयोजित किया गया। समारोह में यूनियन पदाधिकारियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और मजदूर नेताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति के नारों और उत्साह का माहौल (Telco Republic Day) बना रहा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से INTUC के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’, जदयू के मानगर कार्यकारी अध्यक्ष रणप्रताप सिंह, जदयू के जिला महासचिव हरेराम सिंह, कान्वाई वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान सागर, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे तथा प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर जिला बार संघ ने गणतंत्र दिवस पर तीन स्थानों पर फहराया तिरंगा, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति+VDO

इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने संविधान, लोकतंत्र और मजदूर अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।अंत में सभी ने एक स्वर में नारे लगाए- मजदूर एकता जिंदाबाद।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply