Jamshedpur (Jharkhand) : गणतंत्र दिवस (Jamshedpur Republic Day) के मौके पर जमशेदपुर जिला बार संघ (Jamshedpur District Bar Association) की तरफ से सोमवार को भव्य और गरिमामय प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सुबह 7:00 बजे धालभूम क्लब से हुई, जहां सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद 7:30 बजे पुराने कोर्ट परिसर और सुबह 9:00 बजे जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रांगण में झंडा (Jamshedpur Republic Day) फहराया गया।
तीनों स्थानों पर बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास ने तिरंगा फहराया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, प्रधान कुटुंब न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह सहित अन्य न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी और कोर्ट स्टाफ की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की।
लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधिमंडल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुराने कोर्ट परिसर में प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई और मिठाइयां बांटी गईं।
इसे भी पढ़ें – 77वें गणतंत्र दिवस पर गोपाल मैदान में भव्य समारोह, DC कर्ण सत्यार्थी ने फहराया तिरंगा, विकास उपलब्धियों का रखा लेखा-जोखा+VDO
इस अवसर पर अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, संजीव कुमार झा, राजीव रंजन, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, निरंजन झा, मिथिलेश सिंह, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद समेत लगभग 500 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।




