Home > Crime > 14 दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ कारोबारी कैरव गांधी, हजारीबाग के पास से सकुशल बरामद+ VDO

14 दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ कारोबारी कैरव गांधी, हजारीबाग के पास से सकुशल बरामद+ VDO

Jamshedpur  : झारखंड के चर्चित कारोबारी अपहरण कांड का आखिरकार सुखद अंत हो गया। बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस एरिया के रहने वाले उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी (Jamshedpur Kairav Gandhi Kidnapping) को करीब 14 दिनों बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। सोमवार तड़के लगभग 4 बजे हजारीबाग जिले के बरही-चौपारण के बीच जीटी रोड के पास उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कैरव से पूछताछ की गई है और उनके इनपुट(Jamshedpur Kairav Gandhi Kidnapping)  के आधार पर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए झारखंड के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में छापेमारी चल रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी गैंग या फिरौती राशि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी से हुआ था अपहरण

एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 जनवरी को कदमा-सोनारी लिंक रोड पर पुलिस स्टीकर लगी एक संदिग्ध गाड़ी ने कैरव की कार रोकी थी। अपहरणकर्ताओं ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में उनकी कार कांदरबेड़ा के पास लावारिस हालत में मिली, जहां से उनका मोबाइल भी बरामद हुआ।

फिरौती की मांग पर चुप्पी

परिवार और पुलिस दोनों की ओर से फिरौती की रकम को लेकर स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। एसएसपी ने कहा कि परिजनों ने कोई फिरौती नहीं दी है। लगातार पुलिस दबाव और छापेमारी के कारण अपहरणकर्ताओं ने कैरव को छोड़ दिया।

दबाव बढ़ा तो जीटी रोड पर छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता कैरव को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर सकते हैं। पुलिस की सक्रियता देखकर बदमाशों ने हजारीबाग के पास जीटी रोड पर कैरव को छोड़ दिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस उन्हें सीधे उनके आवास ले गई।

घर लौटे कैरव, हाथ जोड़कर जताया आभार

मंगलवार सुबह कैरव गांधी अपने पिता के साथ घर के बाहर आए और शहरवासियों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। देवांग गांधी ने कहा कि 13 दिन उनके परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक रहे, लेकिन लोगों की दुआओं और प्रार्थनाओं से उनका बेटा सुरक्षित लौट आया।

हालांकि कैरव ने यह नहीं बताया कि अपहरण के दौरान उन्हें कहां रखा गया था। पूरा घटनाक्रम अब भी रहस्य बना हुआ है। विधायक सरयू राय समेत कई लोग उनसे मिलने पहुंचे। जांच जारी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ ने गणतंत्र दिवस पर तीन स्थानों पर फहराया तिरंगा, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति+VDO

एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि कैरव से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply