Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती (Jamshedpur Crime ) दी है। मिलेनियम पार्क के पास गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन (Jamshedpur Crime) छीन ली और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति प्रताप कुमार प्रतापी के साथ मिलेनियम पार्क घूमने गई थीं। घर लौटने के दौरान अचानक दो युवक बाइक से पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि दंपति कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड से कूदकर विचाराधीन कैदी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
पीड़ित के बयान पर टेल्को थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।




