Home > Crime > एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड से कूदकर विचाराधीन कैदी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड से कूदकर विचाराधीन कैदी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक और चिंताजनक घटना (Jamshedpur News) सामने आई, जहां इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप (Jamshedpur News ) में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। जेल में रहते हुए उसने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, जब उसने अपना गला काटने का प्रयास किया था। हालांकि उस वक्त जेल प्रशासन की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर अचानक सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें – जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में ओम कुमार बने जिला टॉपर, पूर्वी सिंहभूम का 98.02% रिजल्ट, राज्य में चौथा स्थान

इस घटना ने एक बार फिर एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में कई ऐसे स्थान हैं जो खुले हैं, जहां से कूदकर आत्महत्या करना संभव है। वार्ड की खिड़कियों में केवल स्लाइडर लगे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए जालियां नहीं लगाई गई हैं। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply