Home > Crime > झारखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का आकलन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का आकलन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची : झारखंड में अगले तीन तक भारी बारिश का आकलन है। यह आकलन मौसम विभाग का है। मौसम विभाग ने गुरुवार को इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। जमशेदपुर में गुरुवार की शाम तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। इस बारिश के बाद जमशेदपुर के तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रांची में भी भारी बारिश हुई है और शहर के अपर बाजार, कोकर, बूटी बस्ती, हरमू, धुर्वा, हिंदपीढ़ी आदि इलाकों में जल भराव के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पिछले एक सप्ताह के दौरान राजधानी का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष रांची में सामान्य से 31 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय है। इसी के चलते तेज बारिश हो रही है। उनका कहना है कि यह बारिश फसल और ग्राउंडवाटर लेवल रिचार्ज करने के लिए काफी फायदेमंद है। मानसून का तरफ लाइन रांची से होकर गुजर रहा है।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में डॉक्टर की पिटाई करने की घटना के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार + वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply