Home > Education > कदमा थाना क्षेत्र के टिनी टॉय प्ले स्कूल में टीचर पर लगा 3 साल के बच्चे को पीटकर टॉर्चर करने का आरोप, थाने में शिकायत

कदमा थाना क्षेत्र के टिनी टॉय प्ले स्कूल में टीचर पर लगा 3 साल के बच्चे को पीटकर टॉर्चर करने का आरोप, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के टिनी ट्वाय प्ले स्कूल की टीचर पर 3 साल के बच्चे अधर शुक्ला को टार्चर करने का आरोप लगा है। अधर शुक्ला की मां पूजा शुक्ला का आरोप है कि बच्चे को चार-पांच दिन से टॉर्चर किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इससे बच्चा काफी डर गया है। पूजा शुक्ला इसकी शिकायत करने जब प्ले स्कूल पहुंचीं तो उनके साथ भी विवाद किया गया। पूजा शुक्ला ने बताया कि प्ले स्कूल की ओनर रेखा गुप्ता ने कहा कि आप अपने बच्चे को ले जाइए और अब स्कूल मत भेजिएगा। उनका कहना है कि एक तो उनके बच्चे को टार्चर किया गया। दूसरे स्कूल से निकाल दिया गया। इस तरह बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पूजा शुक्ला का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की है फुटेज से वह हिस्सा निकाल दिया गया है जहां उनके बच्चे से मारपीट की जा रही थी। उन्होंने मामले की शिकायत कदमा थाना पुलिस से की है। बुधवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – साकची स्थित सीसीआर परिसर में एसएसपी ने पीसीआर व क्यूआरटी बल के जवानों को की ब्रीफिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply