Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में नाली के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, 4 लोग घायल

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में नाली के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, 4 लोग घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में गुरुवार को एक घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की है। इस मारपीट में ममता देवी और उनकी बहन, उनके पिता जोगेश्वर यादव और भाई पप्पू यादव को चोट लगी है। सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पप्पू यादव को काफी चोट लगी है। उसके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। घटना के पीछे नाले के विवाद को कारण बताया जा रहा है। ममता के पति राजेंद्र यादव ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर हैं। घर में बुधवार को पूजा थी। उसको जानकारी मिली तो वह घर पहुंचा। मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाने में की गई है। राजेंद्र यादव ने बताया की वो ट्रक लेकर बाहर निकले थे। घर पहुंचने में देर हो गई। इस वजह से मारपीट करने वाले लोगों ने पहले ही थाने में मामले की शिकायत कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आज एनडीए करेगी शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े दिग्गज नेता

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply