Home > Crime > टाटानगर आरपीएफ ने 2 लाख 10 हजार रुपए कीमत की लॉटरी के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टाटानगर आरपीएफ ने 2 लाख 10 हजार रुपए कीमत की लॉटरी के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: टाटानगर आरपीएफ ने मंगलवार को टाटानगर से 2 लाख 10 हजार रुपये कीमत की लॉटरी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जुगसलाई के पुरानी बस्ती रोड का रहने वाला अंबिका प्रसाद यादव उर्फ बंटी है। दूसरा, आरोपी जुगसलाई के गौरीशंकर रोड का रहने वाला बशीर खान है। दोनों के पास से आरपीएफ ने 42000 लॉटरी के टिकट बरामद किए हैं। इनकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये के आसपास है। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की। आरपीएफ का कहना है कि यह लॉटरी के टिकट फर्जी हो सकते हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लॉटरी का टिकट लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से निकल रहा है। तभी यात्री सुरक्षा नामक अभियान के तहत बनाई गई आरपीएफ की टीम ने उसको मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे धर दबोचा। प्लास्टिक के बैग में इनके पास से लॉटरी के टिकट बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी बंटी ने बताया कि जुगसलाई में बशीर खान और संदीप वरू लाटरी का अवैध कारोबार चलाते हैं। इसके बाद, बशीर और संदीप को बुलाया गया। बशीर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचा तो उसे गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ संदीप की तलाश कर रही है।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply