Home > Jamshedpur > साकची में डीसी ऑफिस से निकली मतदाता जागरूकता रैली, आज से 12 दिसंबर तक नाम जोड़ने के लिए कर सकते हैं आवेदन

साकची में डीसी ऑफिस से निकली मतदाता जागरूकता रैली, आज से 12 दिसंबर तक नाम जोड़ने के लिए कर सकते हैं आवेदन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में बुधवार को डीसी ऑफिस से मतदाता जागरूकता रैली निकली है। इस मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से अधिकारियों ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के फोटो युक्त मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व कर रहे एडीएम एनके लाल ने बताया कि इस अभियान के तहत 1 जनवरी 2023 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम जोड़ा जाएगा। साथ ही जो मृतक हो चुके हैं उनका नाम हटाया भी जाएगा। इसके लिए लोगों को आवेदन करना होगा। बीएलओ विशेष अभियान चलाएंगे। घर घर जाएंगे। लोगों का आधार कार्ड भी लिया जाएगा। इस दौरान 12, 13 19 और 20 नवंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन होगा‌। 26 दिसंबर तक दावा और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply