Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में धतकीडीह इलाके में ट्यूस डे की रात चोरों ने जमकर आतंक (Dhatkidih Theft) मचाया। एक ही रात दो अलग-अलग बंद घरों को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। लगातार हुई वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पहली घटना धतकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर–2 की है। यहां अरशद हुसैन अपनी फैमिली के साथ इलाज के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर सूना देख चोरों (Dhatkidih Theft) ने लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तकरीबन पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और कई जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। जब फैमिली वापस लौटी तो टूटा लॉक और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला।
वहीं, दूसरी वारदात बीएच रोड नंबर–1 स्थित नदीम खान के क्वार्टर नंबर 80 में हुई। नदीम ड्यूटी पर थे और उनकी वाइफ मायके गई हुई थीं। बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने लॉक तोड़ा और 25 हजार रुपये नकद, लगभग 300 ग्राम चांदी के आभूषण तथा गोल्ड की कई रिंग्स चोरी कर लीं।
इसे भी पढ़ें – टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक, 77वें गणतंत्र दिवस पर टीम को मिला राष्ट्रीय सम्मान
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से इंक्वायरी कर रही है तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस से नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।




