Home > Crime > साकची में जुबिली पार्क गोलचक्कर पर टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों की बोलेरो बस से टकराई, हुआ बवाल

साकची में जुबिली पार्क गोलचक्कर पर टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों की बोलेरो बस से टकराई, हुआ बवाल

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क गोल चक्कर पर सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों की बोलेरो बस से टकरा गई। यह बस मां पार्वती कंपनी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की गलती नहीं थी। बोलेरो चालक की गलती से बोलेरो बस से टकराई है। इससे बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो से उतरकर टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों ने बस को रोक लिया और बस के ड्राइवर से हर्जाना मांगने लगे। लेकिन, बस का ड्राइवर यह कह रहा था कि उसकी गलती नहीं है। इसलिए वह कोई हर्जाना नहीं देगा। इसी को लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों में बवाल चलता रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधानसभा में उठाया राइट टू एजुकेशन के तहत प्राइवेट विद्यालय खोलने में आने वाली कठिनाई का मुद्दा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा