Home > Finance > टाटा स्टील पर जमशेदपुर के 10 सैरात बाजारों का 17 करोड़ 60 लाख 76 हजार 246 रुपए का रेंट बकाया, कंपनी ने 1997 से अब तक सरकार को नहीं दिया रेंट

टाटा स्टील पर जमशेदपुर के 10 सैरात बाजारों का 17 करोड़ 60 लाख 76 हजार 246 रुपए का रेंट बकाया, कंपनी ने 1997 से अब तक सरकार को नहीं दिया रेंट

डीसी विजया जाधव ने कंपनी को रेंट जमा करने को दिया 31 मार्च तक का समय, चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज को लिखा पत्र
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
टाटा स्टील ने जमशेदपुर की 10 सैरत बाजारों का रेंट अब तक सरकार को नहीं दिया है। टाटा स्टील 1997 से यह रेंट वसूल कर रही है और अपने ही पास रख रही है। सरकार का ₹17 करोड़ 64 लाख 76 हजार 246 रुपए का रेंट बकाया है। यह बड़ी रकम है। बकाए की रकम का पता तब चला जब डीसी विजया जाधव ने राजस्व विभाग की समीक्षा की। इसके बाद, डीसी ने टाटा स्टील के चीफ कारपोरेट सर्विसेज को पत्र लिखकर 31 मार्च तक रेंट की रकम जमा करने का निर्देश दिया है। यह रेंट शहर के 10 सैरात बाजारों साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सिदगोड़ा, बारीडीह, बर्मामाइंस, सोनारी आदि का है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि टाटा स्टील के लैंड एंड मार्केट के हेड ने वित्तीय साल 1997 -98 से साल 2021-22 तक रेंट कलेक्शन की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई है। डीसी ने लेखा पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी से इसकी जांच कराई। टाटा स्टील द्वारा वसूले गए रेंट की राशि पर 13% की दर से ब्याज की गणना की गई है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि इस दौरान टाटा स्टील के लैंड एंड मार्केट डिपार्टमेंट ने 6 करोड़ 56 लाख 29 हजार 414 रुपए की वसूली की थी। इस पर 13% की दर से ब्याज लगाया गया है। ब्याज की रकम 1 लाख 1 करोड़ 11 लाख 46 हजार 832 रुपए है। डीसी ने चीफ कारपोरेट सर्विसेस को निर्देश दिया है कि वह यह रकम 31 मार्च तक ट्रेजरी में जमा करा दें।

यह भी पढें- जोजोबेड़ा में न्युवोको की जमीन का 7 अरब 44 करोड़ 70 लाख 38 हजार 516 रुपए का लीज रेंट बकाया, भुगतान करने को डीसी ने टाटा स्टील को लिखा पत्र

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह