Home > Jamshedpur > पशुपालन विभाग के कर्मियों ने मानदेय देने और नियमित करने की मांग को लेकर साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

पशुपालन विभाग के कर्मियों ने मानदेय देने और नियमित करने की मांग को लेकर साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पशुपालन कर्मियों ने मंगलवार को साकची में डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। यह पशुपालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान कर्मी हैं। इन कर्मियों की मांग है कि राज्य सरकार उनको नियमित करे और 60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी दे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले उनसे वादा किया था कि उन्हें 1500 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक मानदेय नहीं दिया गया। उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपए मानदेय दिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। कई बार इन अधिकारियों ने मांग माने जाने का आश्वासन दिया। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कृत्रिम गर्भाधान कर्मियों का कहना है कि उन्हें प्रति कृत्रिम गर्भाधान ₹50 मिलते हैं। एक कर्मचारी महीने में 50 मवेशियों का गर्भाधान कर देता है। इस तरह उसे ₹2500 के आसपास की आमदनी होती है। उनका कहना है कि घर चलाने के लिए बेहद कम है। इसलिए उन्हें मानदेय भी दिया जाए। जिले में 85 कृत्रिम गर्भाधान कर्मी हैं। इनकी मांग है कि 1985 से अब तक पशुपालन विभाग में भर्ती नहीं हुई है। कृत्रिम गर्भाधान कर्मियों से खाली रिक्त पदों की नियुक्ति की जाए। योग्य गर्भाधान कर्मियों को खाली पदों पर तैनात किया जाए।
यह भी पढें – टाटा स्टील पर जमशेदपुर के 10 सैरात बाजारों का 17 करोड़ 60 लाख 76 हजार 246 रुपए का रेंट बकाया, कंपनी ने 1997 से अब तक सरकार को नहीं दिया रेंट

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO