Home > Business > Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने व्यवसाईयों और उद्यमियों को किया संबोधित, उठा जमशेदपुर में एयरपोर्ट नहीं होने का मुद्दा

Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने व्यवसाईयों और उद्यमियों को किया संबोधित, उठा जमशेदपुर में एयरपोर्ट नहीं होने का मुद्दा

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में मंगलवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने एक कार्यक्रम में व्यवसाईयों और उद्यमियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील के सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। इससे शहर में औद्योगिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील को आगे बढ़ाने में शहर के व्यवसाइयों, मजदूरों और उद्यमियों ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि विश्व में चीन सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश है और भारत दूसरे नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि हमें स्टील का उत्पादन लगातार बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील एक बड़ी कंपनी है और जमशेदपुर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट नहीं होने का मुद्दा उठाया और कहा कि धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। टीवी नरेंद्रन ने व्यवसाईयों और उद्यमियों की समस्याएं सुनी और इन्हें हल करने का आश्वासन दिया।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा
हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।

Leave a Reply