Home > Business > टाटा स्टील के ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ‘डिजिका’ ने छुआ ₹1,000 करोड़ जीएमवी का आंकड़ा, एमएसएमई के डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन में बढ़ाया कदम

टाटा स्टील के ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ‘डिजिका’ ने छुआ ₹1,000 करोड़ जीएमवी का आंकड़ा, एमएसएमई के डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन में बढ़ाया कदम

Jamshedpur Tata Steel

जमशेदपुर : टाटा स्टील (Jamshedpur Tata Steel ) ने अपने बी2एमएसएमई (B2MSME) ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ‘डिजिका (Dizika)’ के लिए एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। प्लेटफ़ॉर्म ने वर्तमान वित्तीय वर्ष (FY26) में ₹1,000 करोड़ से अधिक का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) पार कर लिया है। साथ ही, डिजिका ने 160 हजार टन से अधिक स्टील की बिक्री दर्ज की है और 3,500 से अधिक MSME ग्राहकों को जोड़ा है।

जमशेदपुर (झारखंड) स्थित टाटा स्टील द्वारा यह उपलब्धि MSME सेक्टर में डिजिटल खरीद से जुड़े विश्वास और तेजी से बदलाव को दर्शाती है। डिजिका को स्टील की डिजिटल खरीद प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह एक ओम्नी-चैनल प्लेटफ़ॉर्म है, जो MSME ग्राहकों को देता है:

* रीयल-टाइम ऑर्डर ट्रैकिंग

* आसान वित्तपोषण (फाइनेंसिंग विकल्प)

* टेक्निकल सपोर्ट और क्वालिटी एश्योरेंस

यह प्लेटफ़ॉर्म मुख्य रूप से टाटा स्टील (Jamshedpur Tata Steel) के प्रमुख फ्लैट स्टील उत्पादों-Tata Astrum, Tata Steelium, Galvano—पर केंद्रित है।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग और सेल्स – फ्लैट प्रोडक्ट्स) प्रभात कुमार ने कहा: “₹1,000 करोड़ जीएमवी और 160 हजार टन की बिक्री हमारे ईसीए ग्राहकों द्वारा डिजिका पर जताए गए भरोसे का प्रमाण है। डिजिका केवल लेन-देन का माध्यम नहीं, बल्कि MSME वैल्यू चेन को सहज बनाकर दीर्घकालिक संबंध बनाने का हमारा प्रयास है।”

इसे भी पढ़ें – क्रिकेटर अजहरउद्दीन ने तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली, राजनीतिक सफर में नया अध्याय

वित्तीय साल 2024-25 की चौथी तिमाही में पायलट लॉन्च के बाद प्लेटफ़ॉर्म ने 30 गुना वृद्धि दर्ज की है। डिजिका, टाटा स्टील के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी स्टील वैल्यू चेन के डिजिटलीकरण और भारत के उद्योग जगत में समावेशी विकास पर जोर दे रही है। डिजिका, खासकर झारखंड और आसपास के औद्योगिक क्लस्टरों में MSME को डिजिटल सशक्तिकरण, लागत में पारदर्शिता और क्वालिटी-अश्‍योर्ड स्टील तक सीधी पहुंच उपलब्ध करा रहा है।

 

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply