Home > Business > Tata Motors: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने परमानेंट करने के लिए 900 अस्थाई कर्मियों की सूची जारी कर दी है, पहले लाट के अस्थाई कर्मियों का 5 फरवरी से 19 मार्च तक होगा मेडिकल परीक्षण

Tata Motors: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने परमानेंट करने के लिए 900 अस्थाई कर्मियों की सूची जारी कर दी है, पहले लाट के अस्थाई कर्मियों का 5 फरवरी से 19 मार्च तक होगा मेडिकल परीक्षण

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने परमानेंट करने के लिए 900 अस्थाई कर्मियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची टेल्को में लेबर ब्यूरो कार्यालय में लगाई गई है। सूची में अपना नाम तलाशने के लिए अस्थाई कर्मी लेबर ब्यूरो कार्यालय पहुंच रहे हैं। जिनका सूची में नाम है वह फूले नहीं समा रहे हैं। जिनका नाम नहीं है। उनको थोड़ा मायूसी है। लेकिन उनको भी अब उम्मीद है कि अगली सूची में उनका नाम आ जाएगा। पहले लाट के 225 अस्थायी कर्मियों के लिए 5 फरवरी से लेकर 19 मार्च तक मेडिकल परीक्षण की डेट रखी गई है। गौरतलब है कि अस्थाई कर्मियों की मांग थी कि उन्हें स्थाई किया जाए। इसे लेकर काफी संघर्ष चला। बाद में श्रम विभाग, टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के बीच रांची में एक समझौता हुआ। इस समझौते में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की तरफ से महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने समझौता किया। इसके तहत सभी 2700 अस्थाई कर्मियों को परमानेंट किया जाना है। प्रतिवर्ष 900 अस्थाई कर्मी परमानेंट किए जाएंगे। इस वर्ष 900 अस्थाई कर्मियों की यह सूची जारी की गई है।
देखें सूची

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!