Home > Business > Tata Motors : टाटा मोटर्स की स्थाई होने वाली सूची में शामिल अस्थाई कर्मियों को मेडिकल जांच से एक दिन पहले टाटा मोटर्स सेंट्रल एंप्लॉयमेंट ब्यूरो में करनी होगी रिपोर्ट

Tata Motors : टाटा मोटर्स की स्थाई होने वाली सूची में शामिल अस्थाई कर्मियों को मेडिकल जांच से एक दिन पहले टाटा मोटर्स सेंट्रल एंप्लॉयमेंट ब्यूरो में करनी होगी रिपोर्ट

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के ऐसे अस्थाई कर्मी जिनका नाम परमानेंट होने वाली सूची में शामिल किया गया है, उन्हें अपनी मेडिकल जांच से 1 दिन पहले टाटा मोटर्स अपॉइंटमेंट सेंट्रल एंप्लॉयमेंट ब्यूरो में रिपोर्ट करनी होगी। सूची में अस्थाई कर्मी के नाम के आगे वह डेट लिखी हुई है, जिस दिन उनकी मेडिकल जांच होगी। इस तारीख से 1 दिन पहले अस्थाई कर्मी को टाटा मोटर्स सेंट्रल एंप्लॉयमेंट ब्यूरो आना होगा और वहां रिपोर्ट करनी होगी कि वह मेडिकल जांच के लिए जा रहे हैं। जो लोग मेडिकल जांच के पहले रिपोर्ट नहीं करेंगे, उन्हें स्थाईकरण की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। जो अस्थाई कर्मी ए शिफ्ट की ड्यूटी करते हैं उन्हें रिपोर्ट करने बी शिफ्ट में आना होगा और जो अस्थाई कर्मी बी शिफ्ट की ड्यूटी करते हैं उन्हें रिपोर्ट करने ए शिफ्ट की ड्यूटी में आना होगा। टाटा मोटर्स प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि अस्थाई कर्मियों को अपने पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के अलावा पैन कार्ड, बैंक पासबुक, यूएएन सर्विस स्टोरी, यूएएन पासबुक और ई आधार कार्ड की कॉपी लानी होगी। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने परमानेंट करने के लिए 900 अस्थाई कर्मियों की सूची निकली है। जिनमें से 225 अस्थाई कर्मियों को पहले लाट में अस्थाई किया जाएगा। उनकी मेडिकल जांच की तिथि घोषित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हर तिमाही में 225 अस्थाई कर्मियों को परमानेंट किया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply