Home > Business > साइक्लोन प्रभावित ग्राहकों के लिए टाटा मोटर्स ने सर्विस सपोर्ट में किया विस्तार

साइक्लोन प्रभावित ग्राहकों के लिए टाटा मोटर्स ने सर्विस सपोर्ट में किया विस्तार


जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ने साइक्लोन माइचौंग से प्रभावित ग्राहकों के लिए अपने सर्विस सपोर्ट में विस्तार किया है। यह विस्तार 31 दिसंबर तक किया गया है। टाटा मोटर्स ने साइक्लोन पीड़ित ग्राहकों के लिए इस मुसीबत की घड़ी में एक बड़ा सर्विस प्लान तैयार किया है। यह सुविधा टाटा मोटर्स के सभी यात्री वाहनों और विद्युत संचालित वाहनों पर लागू होगी। टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों के बोझ को हल्का करने के लिए कंपनी ने स्टैंडर्ड वारंटी पीरियड को बढ़ा दिया है। यही नहीं वार्षिक मेंटेनेंस कांट्रैक्ट पीरियड को भी विस्तार दिया गया है। साथ ही फ्री सर्विस अवधि को भी बढ़ाया गया है। यह विस्तार ऐसे ग्राहकों पर लागू होगा, जिनकी मेंटेनेंस कांट्रैक्ट्स 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच खत्म हो रहे थे। अब यह कांट्रैक्ट्स 31 दिसंबर तक वैध रहेंगे। ‌इसके अलावा साइक्लोन प्रभावित क्षेत्रों में कंपनी ने एक इमरजेंसी रोड असिस्टेंट टीम का गठन किया है, जो कस्टमर के फोन कॉल के आधार पर उन्हें मदद करेगी। ‌इसके लिए टाटा मोटर्स ने एक हेल्प डेस्क भी बनाई है। साइक्लोन प्रभावित क्षेत्र के ग्राहक 1800 209 8282 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं। यही नहीं, ग्राहकों के वाहन अगर कहीं रास्ते में खराब हो गए हैं, तो कंपनी उन्हें डीलर तक ले जाने में भी मदद करेगी। ‌इसके लिए कंपनी साइक्लोन प्रभावित क्षेत्रों में फ्लैट बेड ट्रक्स, अंडर व्हील लिफ्ट और टोइंग वैन भेज रही है।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश

Leave a Reply