Tag

News Bee news

Home > News Bee news (Page 3)

Multy Skill : टाटा मोटर्स के 98 कर्मचारियों को मिला मल्टी स्किल का फायदा

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के अलग-अलग डिपार्टमेंट के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल का फायदा हुआ है। बताया जा रहा है कि मल्टी स्किल का लाभ मिलने के बाद कर्मचारियों के वेतन में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। बताते हैं कि मल्टी स्किल की प्रक्रिया कई साल से बंद थी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने प्रबंधन से संघर्ष कर इस योजना को दोबारा चालू कराया है। टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेंनिंग सेंटर में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मल्टी स्किल का लाभ लेने वाले 98 कर्मचारी मौजूद थे। इनको प्रशिक्षित किया गया और इन्हें मल्टी स्किल का प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, टाटा मोटर्स प्रबंधन की तरफ से एचआर हेड प्रणव कुमार, जीएम सौमिक राय, वरीय एचआर अधिकारी प्रभु जी, गोपाल मिश्रा पुणे से ऑनलाइन होकर मार्शल फर्नांडीस आदि मीटिंग में शामिल हुए। इसके बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भी एक मीटिंग की गई। इस मीटिंग में यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने मल्टी स्किल का फायदा उठाने वाले सभी 98 कर्मचारियों को बधाई दी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने बताया कि 3 फरवरी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की आमसभा होगी। उन्होंने बताया कि मीटिंग में आम सभा की तैयारी की समीक्षा की गई है।

Republic Day Celebration : गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में परेड में अव्वल रही एनसीसी गर्ल्स की प्लाटून, सबको पसंद आई परिवहन विभाग की झांकी

Jamshedpur: (Republic Day Celebration) बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली।...
Read More